जालंधर (अमन बग्गा): हंस राज महिला महाविद्यालय के एन.एस.एस. विभाग ने प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के दिशा-निर्देश में एन.एस.एस. के सात दिवसीय विशेष कैंप के तीसरे दिन वालंटियर्स ने स्वच्छता अभियान व वोटर जागरूकता अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
गाँव गिलाँ में जाकर सरकारी मिडल स्कूल में बागीचे की सफाई की तथा वहां पेड़ों की पुताई करके स्कूल के उपवन की शोभा बढ़ाई। वालंटियर्स ने गाँववासियों के घरों में जाकर उन्हें मतदान की महत्ता के बारे में जागरूक किया तथा वहां दीवारों पर मतदान जागरूकता संबंधी सुंदर नारे भी लिखे।

गांव की आंगनवाड़ी में जाकर वालंटियर्स ने वहां बच्चों को खाने-पीने की चीजें वितरित की। गिलां गांव से वापिस आकर वालंटियर्स ने खाना खाने के बाद कालेज के पंजाबी विरसा प्रांगण की सफाई की।

प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. वीना अरोड़ा ने वालंटियर्स को हित्त-चित्त से सेवा कार्य के लिए शाबाशी दी। इस अवसर पर कैंप में डॉ. ज्योति गोगिया, सुश्री हरमनु, डॉ. शैलेन्द्र, डॉ. बलविंदर व श्री परमिंदर भी उपस्थित थे।


खुशखबरी: IELTS में 5 Bands के साथ Canada जाने का सुनहरा सुअवसर जल्दी करें इन नंबरों पर Call: 01815044888, 01725219200
View this post on Instagram
Third day of NSS camp in HMV, volunteers enthusiastically participated in the cleanliness campaign.







