You are currently viewing HMV में विश्व दिव्यांग दिवस पर व्याख्यान का आयोजन, प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने बताया इस दिन का महत्व

HMV में विश्व दिव्यांग दिवस पर व्याख्यान का आयोजन, प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने बताया इस दिन का महत्व

जालंधर (अमन बग्गा): प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के दिशा-निर्देश में हंस राज महिला महाविद्यालय की फ्रायडियन साइकालोजिकल सोसाइटी तथा दृष्टि टेक्नालिजी सेंटर द्वारा संयुक्त रूप से विश्व दिव्यांग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस वर्ष विश्व दिव्यांग दिवस की थीम ‘दिव्यांग व्यक्तियों के लिए, उनके साथ तथा उनके द्वारा एसडीजी को बचाने और प्राप्त करने के लिए कार्यवाई में एकजुटता’ था। पीजी विभाग साइकोलॉजी की विभागाध्यक्षा डॉ. आशमीन कौर ने एचएमवी कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं के लिए एक व्याखयान प्रस्तुत किया।

उन्होंने कहा कि दिव्यांग व्यक्तियों के साथ बहुत संवेदनशीलता के साथ पेश आने की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग व्यक्तियों के साथ भावनात्मक व्यवहार, करूणा व सहानुभूति का व्यवहार होना चाहिए। उन्होंने दृष्टि टेक्नालोजी सेंटर (दिव्यांग व्यक्तियों का विशेष सैल) की गतिविधियों में भाग लेने के लिए छात्राओं को प्रोत्साहित किया।

प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने कहा कि यह दिन इसलिए मनाया जाता है ताकि दिव्यांग व्यक्ति भी विभिन्न गतिविधियों में समानता से भाग ले सकें। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे समारोह आयोजित किए जाने चाहिए। इस अवसर पर स्कूल कोआर्डिनेटर डॉ. सीमा मरवाहा, इंचार्ज श्रीमती अरविंदर कौर तथा निधि शर्मा भी उपस्थित थे।

खुशखबरी: IELTS में 5 Bands के साथ Canada जाने का सुनहरा सुअवसर जल्दी करें इन नंबरों पर Call: 01815044888, 01725219200

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aryans Academy (@aryans_academy)

Lecture organized on World Divyang Day at HMV, Principal Prof. Dr. Ajay Sarin told the importance of this day