जालंधर (अमन बग्गा): हंसराज महिला महाविद्यालय के पीजी मॉस कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन विभाग एवं रैड रिबन सोसाइटी की छात्राओं ने जिला यूथ अफेयर्स विभाग द्वारा आयोजित स्टेट लैवल रील मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है।
रील का विषय एचआईवी एड्स था। छात्राओं में ऋचा व रीना शामिल थे। छात्राओं ने सर्टीफिकेट, मैडल व 6000 रुपए का नकद पुरस्कार प्राप्त किया।

प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने छात्राओं को बधाई दी तथा नैशनल स्तर की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर डीन यूथ वैलफेयर श्रीमती नवरूप, रैड रिबन सोसाइटी की इंचार्ज श्रीमती कुलजीत कौर, को-इंचार्ज डॉ. दीपाली व मॉस कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन विभागाध्यक्षा श्रीमती रमा शर्मा भी उपस्थित थे।
खुशखबरी: IELTS में 5 Bands के साथ Canada जाने का सुनहरा सुअवसर जल्दी करें इन नंबरों पर Call: 01815044888, 01725219200
View this post on Instagram
HMV girl students won the state level reel making competition got a cash prize of Rs 6000







