जालंधर (अमन बग्गा): हंसराज महिला महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के सुयोग्य नेतृत्व में कालेज के एनएसएस यूनिट, रैड रिब्बन क्लब व रैडक्रास सोसाइटी द्वारा पहल (एनजीओ) और ब्लड बैंक, सिविल अस्पताल जालंधर के सहयोग से विशाल रक्तदान कैंप का आयोजन किया गया।
जिसका उद्घाटन पंजाब के माननीय कैबेनिट मंत्री बलकार सिंह, श्रीमती राजविंदर कौर, श्री रमन अरोड़ा एमएलए, डॉ. रमन शर्मा, सिविल सर्जन द्वारा किया गया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने सभी अतिथियों का ग्रीन प्लांटर भेंट कर स्वागत किया।
माननीय बलकार सिंह ने आज भगवंत सिंह मान के जन्म दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर पर उन्हें व उनके परिवार को बधाई देते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि उनकी कलम इसी तरह समाज की भलाई के लिए चलती रहे।
✈️खुशखबरी: IELTS में 5 Bands के साथ Canada जाने का सुनहरा सुअवसर
जल्दी करें इन नंबरों पर Call📱
0181–5044888, 0172–5219200
रमन अरोड़ा ने छात्राओं के उत्साह की सराहना की। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने भगवंत सिंह मान की नीतियों की तारीफ करते हुए उनके जन्मदिन की बधाई दी। पहल संस्था की श्रीमती हरविंदर कौर ने सभी रक्तदाताओं को जूट के बैग देकर जीवन रक्षा के साथ पर्यावरण रक्षा का भी संदेश दिया।
डॉ. वीना अरोड़ा व श्रीमती कुलजीत कौर ने सभी रक्तदान करने वाली छात्राओं को शाबाशी दी। इस अवसर पर डॉ. रमन शर्मा (सिविल सर्जन), डॉ. गीता (एम.एस), डा. वरिंद्र कौर (एस.एम.ओ.), डॉ. गुरपिंदर कौर, श्री दिनेश ढल्ल व श्री अनिल ढल्ल भी विशेष मेहमान के तौर पर मौजूद रहे।
इस मौके पर डॉ. ज्योति गोगिया, रैड रिब्बन क्लब की एडवाइजर श्रीमती कुलजीत कौर, श्रीमती दीपशिखा, डॉ. दीपाली, सुश्री हरमनु, डॉ. बलविंदर सिंह भी उपस्थित थे। मंच संचालन डॉ. अंजना भाटिया ने किया।
View this post on Instagram
A huge blood donation camp was organized in HMV, MLA Raman Arora appreciated the enthusiasm of the girl students









