जालंधर (अमन बग्गा): स्वामी मोहनदास मॉडल स्कूल की तरफ से नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP 2023) के कार्यान्वयन पर एक जानकारीपूर्ण और ज्ञानवर्धक सत्र की मेजबानी की गई। इस मौके श्रीमती मधु शर्मा जिन्हें 37 वर्षों का सीबीएसई स्कूलों का विशाल अनुभव है। उन्होंने इस कार्यक्रम में सभी अध्यापकों को संबोधित किया।
स्कूल की मुख्याध्यापिका श्रीमती जतिंदर कौर मान ने रिसोर्स पर्सन का स्वागत किया और शिक्षकों ने उनके साथ बातचीत की। कार्यशाला का विषय धीमी गति से सीखने वालों के संबंध में मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता सुनिश्चित करना था।

प्रौद्योगिकी के उपयोग के महत्व पर NEP द्वारा जोर दिए गए सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं के साथ-साथ कौशल, ज्ञान, मूल्यों और बौद्धिक और व्यावहारिक मॉडल विकसित करने में शिक्षार्थियों के लिए मौजूदा परीक्षा प्रक्रिया में सुधार और NEP की दृष्टि के बारे में और सीखने के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए था। यह सत्र शिक्षकों को समग्र नई NEP नीति की महत्वपूर्ण विशेषताओं के बारे में मार्गदर्शन करने के लिए था।
स्कूल प्रबंधन और स्कूल की मुख्याध्यापिका श्रीमती जतिंदर कौर मान ने स्टाफ सदस्यों को विचारों से अवगत कराने के लिए रिसोर्स पर्सन श्रीमती मधु शर्मा जी का धन्यवाद किया।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
Swami Mohandas Model School organized a seminar to increase the knowledge of NEC 2023 to teachers.









