जालंधर (अमन बग्गा): स्वामी मोहनदास मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने वृक्षारोपण अभियान के एक महान मिशन में अपना योगदान दिया।इसका उद्देश्य पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देना, स्कूल की हरियाली को निखारना तथा एक स्थायी भविष्य में अपना योगदान देना है। इस कार्यक्रम की सबसे खास बात यह थी कि इसका आयोजन हमारे स्कूल के इको-क्लब द्वारा किया गया।
विद्यार्थियों ने स्कूल के साथ-साथ आसपास के चयनित स्थानों पर पौधे लगाए, पेड़ों को पानी भी दिया और पेड़ों की सुरक्षा के लिए बाड़ भी बनाई इस तरह के वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करके हमारे पर्यावरण की रक्षा करने की शपथ के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।
स्कूल की मुख्याध्यापिका श्रीमती जतिंदर कौर मान ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए सभी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया और भविष्य में भी भाग लेते रहने के लिए प्रेरित किया।
View this post on Instagram
NIA raids house of Akali leader and former sarpanch in Jalandhar at 3 am, raids in Moga as well
Students of Swami Mohan Dass Model School contributed in tree plantation drive









