You are currently viewing विद्यार्थी ध्यान दें: CBSE ने जारी किया 10वीं-12वीं 2024 परीक्षा का शेड्यूल, इस दिन से शुरु होंगे Exams

विद्यार्थी ध्यान दें: CBSE ने जारी किया 10वीं-12वीं 2024 परीक्षा का शेड्यूल, इस दिन से शुरु होंगे Exams

नई दिल्ली: अगर आप सीबीएसई बोर्ड से दसवीं या 12वीं कर रहे हैं तो आपके लिए ये जरूरी खबर है। क्योंकि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है। बोर्ड की ओर से जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक, कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 में 15 फरवरी से शुरू होंगी। जो 10 अप्रैल, 2024 तक चलेंगी। केंद्रीय बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन ने बोर्ड परीक्षा 2024 का पूरा शेड्यूल अपनी आधिकारिक वेबसाइट जारी किया है। आज विभाग की वेबसाइट cbse.gov.in जाकर भी अपनी परीक्षा का टाइम टेबल देख सकते हैं। बता दें कि 2024 में होने जा रही बोर्ड परीक्षाएं करीब 55 दिनों तक चलेंगी। बोर्ड की ओर से विस्तृत टाइम टेबल नवंबर-दिसंबर में जारी किया जाएगा।

बोर्ड परीक्षा के संबंध में जारी नोटिस में सीबीएसई ने सभी संस्थानों से अनुरोध किया है कि वे बोर्ड परीक्षाओं के उपरोक्त कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए अपनी परीक्षाओं की तारीखें तय करें। बता दें कि इससे पहले 12 मई को सीबीएसई ने 10वीं, 12वीं परीक्षा- 2023 के नतीजे जारी करते हुए कहा था कि बोर्ड परीक्षा 2024 में 15 फरवरी से आयोजित की जाएंगी।

बोर्ड की ओर से जारी किए गए आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि, CBSE 15 फरवरी 2024 से कक्षा 10 और 12वीं के लिए शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करेगा। ये परीक्षाएं लगभग 55 दिनों की अवधि के लिए आयोजित की जाएंगी। जिसमें 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं अप्रैल 2024 में समाप्त होगी। ऐसे में किसी भी परीक्षा का आयोजन करने वाले सभी संगठनों से अनुरोध है कि वे बोर्ड परीक्षाओं के उपरोक्त कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए अपनी परीक्षाओं की तारीखें तय करें।