जालंधर (अमन बग्गा): हंस राज महिला महाविद्यालय की बीएससी सेमेस्टर-6 की छात्राओं ने जीएनडीयू द्वारा ली गई परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त कर कालेज का नाम रोशन किया है। जोबनवीर ने बी.एस.सी. सैम-6 में 2117/2400 अंकों से प्रथम स्थान, हरलीन और मनवीन ने बी.एस.सी. (नान-मेडिकल) सैम-6 में 2081/2400 अंकों से दूसरा स्थान, सुरभी ने बी.एस.सी. (नान-मेडिकल) सैम-6 में 2026/2400 अंकों से नौवां स्थान प्राप्त किया।

नेहा ने बी.एस.सी. (कप्यूटर साइंस/कैमिस्टरी) सेमेस्टर-6 में 2053/2400 अंकों से दूसरा स्थान और ट्विंकल ने बी.एस.सी. (मेडिकल) सेमेस्टर-6 में 2060/2400 अंकों से चौथा स्थान हासिल किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने छात्राओं और फैकल्टी सदस्यों को बधाई दी।

HMV girl students brought laurels to the college, BSC Semester-6 girl students on top




