जालंधर (अमन बग्गा): हंस राज महिला महाविद्यालय की बी.वॉक मेंटल हैल्थ काउंसलिंग सेमेस्टर-एक की छात्राअंो ने यूनिवर्सिटी पोजीशन प्राप्त कर कालेज का नाम रोशन किया है। पर्ल सेखरी ने 400 में से 337 अंक प्राप्त कर प्रथम, मनमीत कौर ने 335 अंकों से द्वितीय, अकांशा ने 325 अंकों से तृतीय, रिधिमा सहगल ने 322 अंकों से चतुर्थ व जिया ने 286 अंकों से पांचवां स्थान हासिल किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने छात्राओं, विभागाध्यक्षा डॉ. आशमीन कौर व फैकल्टी सदस्यों को बधाई दी।


HMV’s B.Walk Mental Health Counseling girl students on top




