जालंधर (अमन बग्गा): हंसराज महिला महाविद्यालय के पीजी विभाग साईकोलॉजी की फ्रायडियन साईकोलाजिकल सोसाइटी की ओर से प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन की अध्यक्षता में एक वर्कशाप का आयोजन किया गया। इस वर्कशाप का विषय ‘लचीलेपन का निर्माण तथा आत्मविश्वास को बढ़ाना’ था। बतौर रिसोर्स पर्सन सुश्री दामिनी तिवारी, डिप्टी काउंसलिंग साइकोलॉजिस्ट उपस्थित थी। साइकोलॉजी विभागाध्यक्षा डॉ. आशमीन कौर ने प्लांटर व पेंटिंग भेंट कर उनका स्वागत किया।

वर्कशाप के दौरान सुश्री दामिनी तिवारी ने आत्मविश्वास की बात की। उन्होंने रोजाना जीवन में आत्मविश्वास की महत्ता के बारे में बताया तथा आत्मविश्वास को बढ़ाने के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि नकारात्मक तुलना, नकारात्मक बातों एवं बुरे व्यवहार से आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। यदि व्यक्ति इन लक्ष्णों को पहचान लें तो आत्मविश्वास में आसानी से वृद्धि की जा सकती है। उन्होंने कहा कि हमें जीवन में सकारात्मक आदतें अपनानी चाहिए जैसे स्वयं के लिए सकारात्मक सोच, अच्छा लाइफस्टाइल, स्किल्स को बढ़ाना तथा स्वयं के प्रति जागरूक रहना।

उन्होंने कहा कि आत्मविश्वासी बनने के लिए हमारे अंदर लचीलापन भी होना आवश्यक है। असफलता का सामना करने पर हमें आशा नहीं छोडऩी चाहिए। अपने लक्ष्य को पाने के लिए हमें निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. सरीन ने आत्मविश्वास की महत्ता पर बात की तथा कहा कि व्यक्तित्व विकास के लिए आत्मविश्वासी होना जरूरी है। छात्राओं सुश्री प्रियांशु ने मंच संचालन किया तथा सुश्री पारूल ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया। इस अवसर पर फैकल्टी सदस्य सुश्री श्रुति, सुश्री वंशिका, सुश्री हरप्रीत भी उपस्थित थे।
Freudian Psychological Society of HMV organized workshop




