HMV ने द वीक रैंकिंग में सुनहरे अक्षरों में लिखवाया अपना नाम

जालंधर (अमन बग्गा): प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन हंस राज महिला यूनिवर्सिटी नई ऊंचाइयों को लगातार छूता जा रहा है। HMV ने आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स में पंजाब में पहला स्थान और मास कम्युनिकेशन और फैशन डिजाइनिंग में दूसरा स्थान प्राप्त कर शिक्षा के क्षेत्र में एक बार फिर अपनी करिश्माई स्थापित की है।

सर्वश्रेष्ठ कॉलेजों का द वीक हंसा रिसर्च सर्वे-2023 प्रिंसिपल प्रो. डॉ. अजय सरीन ने DAV मेनेजिंग कमेटी नई दिल्ली, स्थानीय समिति और पूरे HMV परिवार के मेंटर्स के प्रयासों और निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। सुधीर शर्मा और प्रिंसिपल डॉ. सरीन ने रैंकिंग टीम को बधाई दी, जिसमें प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर डॉ. अंजना भाटिया, रमा शर्मा, मास कॉम विभाग की प्रमुख, लेफ्टिनेंट सोनिया महिंद्रा, ज्योतिका मिन्हास, डॉ. राखी मेहता, बीडी की प्रमुख शामिल थीं।

एफडी विभाग की प्रमुख नवनीता, डॉ. मीनाक्षी दुग्गल मेहता, डॉ. शुशी और डॉ. सिम्मी। इस मौके पर डीन एकेडमिक्स डॉ. सीमा मरवाहा, डॉ. नीलम शर्मा और आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ. आशमीन कौर भी मौजूद रहीं।

HMV got its name written in golden letters in The Week ranking