Swami Mohan Dass Model School ने विद्यार्थियों के लिए किया साड्डा पिंड और वाघा बॉर्डर के भ्रमण का आयोजन

जालंधर (अमन बग्गा): शैक्षिक पर्यटन और भ्रमण आनंद के साथ-साथ विद्यार्थियों को शैक्षिक वातावरण और अनुभव की नई सीमाएं प्रदान करते हैं, स्वामी मोहन दास मॉडल स्कूल, जालंधर, हमेशा यही चाहता है कि हर बच्चे की अंतर्निहित क्षमता का पोषण हो और उनके व्यक्तित्व को आकार देने में मदद मिले। इसीलिए विद्यार्थियों के लिए साड्डा पिंड और वाघा बॉर्डर के भ्रमण का आयोजन किया गया।

विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के साथ एक दिन बिताया। जहाँ उन्होंने समृद्ध पंजाबी संस्कृति का आनंद लिया। पंजाबी ग्रामीण संस्कृति तथा पंजाब के रंगों और स्वादों का गहन ज्ञान प्रदान करने के लिए विद्यार्थियों को साड्डा पिंड घुमाया गया। ताकि हमारे युवा शिक्षार्थी अपनी जड़ों से जुड़ सकें, अपनी परंपराओं और पूर्वजों के मूल्यों को समझ सकें। मक्की की रोटी, सरसों का साग और ताजी लस्सी का आनंद लिया। वाघा बॉर्डर पर रिट्रीट समारोह का आनंद लेते हुए विद्यार्थियों के मन में देशभक्ति की भावना भरी हुई थी। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने यात्रा का पूरा आनंद लिया और अपने जीवन को और अधिक समृद्ध बना कर लौटे।

स्कूल की मुख्याध्यापिका श्रीमती जतिंदर कौर मान ने विद्यार्थियों को पर्यटन की विशेषताएँ बताते हुए कहा कि पर्यटन हमारे व्यस्त जीवन में रंग भरने और नए-नए अनुभव सीखने का उत्तम साधन है।

Swami Mohan Dass Model School organized an excursion for the students to Sadda Pind and Wagah Border