जालंधर (अमन बग्गा): गर्मी की छुट्टियाँ आते ही बच्चे समर कैंप का बेसब्री से इंतजार करते हैं। समर कैंप के आयोजन में बच्चों के शारीरिक, रचनात्मक और बौद्धिक विकास पर बल दिया जाता है।

स्वामी मोहन दास मॉडल स्कूल में समर कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में बच्चों ने गीतों पर सामूहिक नृत्य की प्रस्तुती दी। अंग्रेज़ी स्पोकन में भी बच्चों ने छोटे-छोटे सेंटेंस सीखे। ड्राइंग, आर्ट एंड क्राफ्ट व मेहंदी प्रतियोगिताओं में भी बच्चों ने हिस्सा लिया। नॉन फायर कुकिंग, योगा, स्वीमिंग व भंगड़े की कक्षा में बच्चों ने खूब मस्ती की। चौथी-पाँचवी कक्षा के बच्चों में साइंस एक्सपेरिमेंटस का आयोजन किया गया। बच्चों को छोटे-छोटे प्रोजेक्ट दिए गए और जिनकी मदद से बच्चों ने अपनी कला को प्रदर्शित किया।

स्कूल की मुख्याध्यापिका श्रीमती जतिंदर कौर मान ने सभी अध्यापकों का धन्यवाद किया तथा उन्होंने कहा कि बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनकी खूबियों को निखारना भी ज़रूरी है।
Summer camp organized at Swami Mohan Dass Model School




