You are currently viewing Good News: नहीं बढ़ेगी आपके लोन की EMI, RBI ने दी बड़ी राहत

Good News: नहीं बढ़ेगी आपके लोन की EMI, RBI ने दी बड़ी राहत

नई दिल्ली: आरबीआई (RBI) ने एक बार फिर से रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। 2023 में दूसरी बार लगातार रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया। रेपो रेट 6.5 फीसदी पर ही बरकरार रखी गई है। अपनी जून बैठक में आरबीआई मॉनेटरी पॉलिसी समिति ने रेपो रेट में कोई बढ़ोतरी या कटौती न करने का फैसला किया है।

रेपो दरें आरबीआई द्वारा देश में बैंकों को लोन देते समय ली जाने वाली ब्याज दर है। पिछले 1 साल में आरबीआई ने हाई इंफ्लेशन के मद्देनजर फरवरी 2022 से रेपो दर में 250 आधार अंकों या 2.5% तक की बढ़ोतरी की है।

एमएसएफ रेट को भी 6.75 फीसदी पर बरकरार रखा गया है। एमएसएफ या मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी रेट वह दर होती है जिस पर कोई बैंक लिक्विडिटी संकट आने पर लिक्विडिटी प्राप्त करने के लिए सरकारी सिक्योरिटीज को गिरवी रख सकता है।

Good News: EMI of your loan will not increase RBI gives big relief