You are currently viewing कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट, पंजाब समेत इन राज्यों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल
Shock to the countrymen: petrol, diesel prices will increase as soon as elections are over

कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट, पंजाब समेत इन राज्यों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। WTI क्रूड 0.32 डॉलर या 0.41 फीसदी गिरकर 77.58 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, ब्रेंट क्रूड 0.25 डॉलर या 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ 81.41 पर पर ट्रेड कर रहा है। देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं।

पंजाब में पेट्रोल 52 पैसे, बिहार में 43 पैसे और राजस्थान में 37 पैसे सस्ता हुआ है। यहां डीजल 50 पैसे, 40 पैसे और 34 पैसे सस्ता हुआ है। इसके अलावा भी कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम में गिरावट है। महानगरों में ईंधन के दाम में कोई बदलाव नहीं है।

हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल 59 पैसे, मध्य प्रदेश में 57 पैसे, पश्चिम बंगाल में 42 पैसे और उत्तर प्रदेश में 33 पैसे महंगा हुआ है। इन राज्यों में डीजल की कीमतों में क्रमश: 52 पैसे, 52 पैसे, 39 पैसे और 33 पैसे की वृद्धि है।

Crude oil prices fall petrol and diesel become cheaper in these states including Punjab