जालंधर (अमन बग्गा): बढ़ते हुए तापमान के कारण हमारी जीवनशैली में कई तरह के परिवर्तन आ रहे हैं, ऐसे में बच्चों को पानी की महत्ता समझाने के लिए डिप्स स्कूल अर्बन एस्टेट में खूब पानी पीकर खुद को सेहतमंद बनाने के बारे में बताया गया। इसके साथ ही उन्हें पानी बचाने के सुझाव भी दिए गए। प्री विंग के टीचर्स ने बच्चों को बताया कि गर्मी में पानी हमें बहुत राहत देता है लेकिन कुछ ऐसी भी जगह है जहां पानी ना होने के कारण कई तरह की दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है।
अगर शरीर में पानी की मात्रा काफी कम हो जाए तो बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है ऐसे में इस गर्मी भरे माहौल में रहना बहुत ही मुश्किल होता है इसलिए हमें घर से निकलते समय हमेशा अपने साथ पानी की बोतल रखनी चाहिए। खाने में रोजाना वाटरमेलन खीरा या अन्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए जिनमें पानी की मात्रा काफी अधिक होती है। इसके साथ ही पानी वाटर बोतल को भरते समय टीचर ने बच्चों को बताया कि हमें पानी को कभी भी व्यर्थ नहीं करना चाहिए। पानी भरने के बाद टूटी को हमेशा अच्छे से बंद करना चाहिए और पानी को बिना कारण बहाना नहीं चाहिए क्योंकि इस गर्मी भरे माहौल में कई ऐसी जगह है जहां पर पानी कई दिनों तक उपलब्ध नहीं होता और लोग के पास पीने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध नहीं होता है ऐसे में उनके कई रोजाना कार्य भी रुक जाते हैं इसीलिए हमें पानी का हमेशा सही इस्तेमाल करना चाहिए। बचे हुए पानी को नाली में बहाना चाहिए बल्कि उसे किसी अन्य काम में प्रयोग करना चाहिए या पौधो को डाल देना चाहिए।
प्रिंसिपल मीनाक्षी मेहता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने साथ-साथ हमें अपने आसपास के जीव जंतुओं और पंछियों का भी ध्यान रखना चाहिए ताकि इस गर्मी भरे माहौल में वह भी खुशी से अपना जीवन व्यतीत कर सके इसीलिए हमें अपने घर की छतों और घर के बाहर मिट्टी के बर्तन में पानी भरकर उनके लिए रखना चाहिए।
Told the importance of water to the children at DIPS School Urban State




