नई दिल्ली: आपका आधार कार्ड मौजूदा समय में एक जरूरी दस्तावेज बन गया है। आधार कार्ड के खो जाने की स्थिति में आम लोगों के कई आवश्यक कार्य में रुकावट आ जाती है। इस समस्या से निपटने के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने देश के सभी लोगों के लिए पीवीसी आधार कार्ड को मामूली 50 रुपए की फीस पर ऑनलाइन ऑर्डर करना संभव बना दिया है।
बता दें कि पीवीसी आधार कार्ड पॉलीविनाइल क्लोराइड से बनाए जाते हैं और इसमें एक सुरक्षित क्यूआर कोड, होलोग्राम, नाम, फोटो, जन्म तिथि और अन्य जानकारी होती है। पीवीसी आधार कार्ड ऑर्डर करने की प्रक्रिया बहुत ही सरल है और इसे यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से घर बैठे किया जा सकता है।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
-सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाना होगा।
-इसके बाद आपको My Aadhar विकल्प पर क्लिक करना होगा।
-फिर आर्डर आधार पीवीसी कार्ड वाले विकल्प को सेलेक्ट करें।
-अब अपने आधार कार्ड में दर्ज 12 अंकों की संख्या को दर्ज करें।
-फिर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा गया ओटीपी दर्ज करना होगा।
-पीवीसी आधार कार्ड का प्रीव्यू दिखाई देगा और नेट बैंकिंग, क्रेडिट या डेबिट कार्ड के जरिए 50 रुपये का भुगतान करना होगा।
-आपका PVC Aadhar Card स्पीड पोस्ट के जरिए आपके घर के एड्रेस पर पहुंचा दिया जाएगा।
Get PVC Aadhaar card at your home in just Rs 50 this is the complete process








