जालंधर (अमन बग्गा): बच्चों को सेहत के प्रति जागरूक करने के लिए डिप्स स्कूल, टांडा में विश्व सेहत दिवस मनाया गया। इस दौरान बच्चों को हेल्दी डाइट, योग और एक सेहतमंद जीवन शैली अपनाने के प्रति जागरूक किया। बच्चों ने इस साल की स्वस्थ थीम हेल्थ फॉर ऑल पर पोस्टर बनाए। नाटक के माध्यम से बच्चों ने बताया कि आज अधिक इलेक्ट्रानिक गैजेट्स का इस्तेमाल किस तरह से हमें शारीरिक तौर पर बीमार कर रहा है।
फिजीकल एजुकेशन और साइंस के टीचर्स ने बताया कि किस तरह से हर रोज थोड़ी देर योगा करके हम खुद को मानसिक और शारीरिक तौर पर मजबूत बना सकते है। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को हर रोज विभिन्न तरह के फल और सब्जियों का भी सेवन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इससे हमारी आंखें मजबूत रहती है और हमारी शारीरिक क्षमता मजबूत होती है।
प्रिंसिपल दिव्या चावलाने बताया कि इस दिन विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना हुई थी। जिसका मुख्य मकसद स्वास्थ्य का मतलब केवल स्वस्थ खाना ही नहीं है बल्कि विश्व भर में लोग स्वस्थ और लंबा जीवन व्यतीत करें। पिछले कुछ सालो से कोरोना जैसी महामारी की चपेट में आकर कई लोग अपनी जान गंवा चुके है ऐसे में जरूरी है कि हर व्यक्ति बिना किसी रूकावट के अपनी जिदंगी को सेहतमंद तरीके से जी सके।
Children were made aware of health in DIPS




