You are currently viewing पहली डिवीजन में DIPS के सभी विद्यार्थियों ने पास की परीक्षा

पहली डिवीजन में DIPS के सभी विद्यार्थियों ने पास की परीक्षा

जालंधर (अमन बग्गा): जीएनडीयू द्वारा जारी किए गए परीक्षा में परिणामों में अच्छे अंक हासिल करते हुए डिप्स कॉलेज ( को-एजुकेशनल) के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कॉलेज कोर्डिनेटर हरप्रीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि पीजीडीसीए में 86.25 प्रतिशत अंक के साथ हरप्रीत कौर ने पहला, कोमलप्रीत कौर ने 85 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा, 74 प्रतिशत अंक के साथ सिमरन कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। एमए हिस्ट्री सेकेंड ईयर में लवप्रीत कौर ने पहला, गगनदीप कौर ने दूसरा, संदीप कौर ने तीसरा और बीए फर्स्ट ईयर में अरनदीप ने पहला, सीमा ने दूसरा और मनीषा ने तीसरा स्थान स्थान हासिल किया।

कॉलेज के सभी विद्यार्थियों ने अच्छे अंक हासिल कर पहली डिवीजन में परीक्षा पास की। परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करने वाले सभी विद्यार्थियो को सर्टीफिकेट देकर सम्मानित किया गया। हरप्रीत कौर ने सभी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए आगे आने वाले सेमेस्टर की परीक्षा में भी कड़ी मेहनत कर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए कहा। डिप्स के चेन के एमडी सरदार तरविंदर सिंह ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए अपने अच्छे भविष्य के लिए इसी तरह पूरे मन से पढ़ाई करने और हर रोज कुछ नया सीखने के लिए प्रेरित किया।

All DIPS students passed the exam in first division