जालंधर (अमन बग्गा): हंस राज महिला महाविद्यालय की बी.वॉक (वैब टैक्नालोजी एंड मल्टीमीडिया) सेमेस्टर-3 की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी पोजीशन प्राप्त कर कालेज का नाम रोशन किया है। पलक सोनी ने 400 में से 381 अंक प्राप्त कर प्रथम तथा परमजीत कौर ने 357 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने छात्राओं व विभागाध्यक्ष श्री आशीष चड्ढा को बधाई दी। इस अवसर पर श्री ऋषभ धीर भी उपस्थित थे।
HMV’s BIVOC (Web Technology & Multimedia) girl students got university position




