जालंधर (अमन बग्गा): हंस राज महिला महाविद्यालय की बी.वॉक (बैंकिंग एंड फायनेंशियल सर्विसिस) सेमेस्टर-3 की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी पोजीशन प्राप्त कर कालेज का नाम रोशन किया है। मुस्कान ने 350 में से 249 अंक प्राप्त कर प्रथम, मनप्रीत कौर ने 243 अंकों से द्वितीय, गौरवी ने 232 अंकों से चौथा तथा जया ने 221 अंकों से पांचवां स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन तथा नेशनल प्रेकाीडेंट वुमैन सैल सुश्री आरती राजपूत ने विभागाध्यक्षा श्रीमती मीनू कोहली व छात्राओं को बधाई दी। इस अवसर पर डॉ. मीनाक्षी दुग्गल मेहता भी उपस्थित थे।
HMV’s B.Voc (Banking & Financial Services) Sem-3 girl students on top




