You are currently viewing LPG सिलेंडर सस्ता हुआ या महंगा, चेक करें आज का रेट

LPG सिलेंडर सस्ता हुआ या महंगा, चेक करें आज का रेट

नई दिल्ली: इंडियन ऑयल, एचपी जैसी सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने आज यानी 1 दिसंबर 2022 को एलपीजी सिलेंडर के रेट अपडेट कर दी हैं। घरेलू एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में आज 1053 रुपये, कोलकाता में 1079 रुपये, मुंबई में 1052.50 रुपये और चेन्नई में 1068.50 रुपये में मिल रहा है। यानी इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है।

इसी तरह कामर्शियल एलपीजी के सिलेंडर पिछले महीने दिल्ली में 115.50 रुपये सस्ता हुआ था। लगातार छह बार से कॉमर्शियल सिलेंडर सस्ता हो रहा था, लेकिन इस बार 19 किलो वाले इस नीले सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में आज यह 1744.00 रुपये, कोलकाता में 1845.50 रुपये, मुंबई में 1696.00 रुपये और चेन्नई में 1891.50 प्रति सिलेंडर बिक रहा है।

LPG cylinder has become cheaper or costlier check today’s rate