You are currently viewing रेलवे कर्मचारियों ने केंद्र सरकार ने दिया बड़ा दिवाली गिफ्ट, किया ये बड़ा ऐलान

रेलवे कर्मचारियों ने केंद्र सरकार ने दिया बड़ा दिवाली गिफ्ट, किया ये बड़ा ऐलान

नई दिल्ली: मोदी सरकार ने रेलवे कर्मचारियों को दिवाली का बड़ा तोहफा दिया है। बुधवार को हुई बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए अनुराग ठाकुर ने बताया कि रेलवे के 11.27 लाख कर्मचारियों को 1832 करोड़ रुपये का प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस दिया जाएगा। यह 78 दिनों का बोनस होगा और इसकी अधिकतम सीमा 17951 रुपये होगी।

पीआईबी के डीजी सत्येंद्र प्रकाश ने ट्वीट कर जानकारी दी, “कैबिनेट ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के बराबर उत्पादकता से जुड़े बोनस के भुगतान को मंजूरी दी। लगभग 11।27 लाख अराजपत्रित रेल कर्मचारियों को पीएलबी राशि का भुगतान किया जा चुका है।”

बता दें कि भारतीय रेल ने चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में यात्री राजस्व में 92 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार रेलवे ने एक अप्रैल से आठ अक्टूबर 2022 के दौरान 33 हजार 476 करोड़ रुपए की आय अर्जित की है, जो वर्ष 2021 में इसी अवधि में अर्जित 17 हजार 394 करोड़ रुपए की तुलना में 92 प्रतिशत अधिक है।

Railway employees gave a big Diwali gift by the central government made this big announcement