नई दिल्ली: रेलवे ने देश के करोड़ों यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया है। अगर आप भी ट्रेन से सफर करते हैं तो अब से आपको चलती ट्रेन में भी कंफर्म सीट मिलेगी यानी आपको अब से ट्रेन में सीट के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। रेलवे के इस कदम से चलती ट्रेन में यात्रियों को वेटिंग या आरएसी टिकट को कन्फर्म करवाने के लिए टीटीई के चक्कर नहीं काटने पड़ेगें।
रेलवे की ओर से खास सुविधा शुरू की गई है, जिसका नाम हैंड-हेल्ड टर्मिनल (एचएचटी डिवाइस) है। इस सुविधा के तहत रेलवे पिछले 4 महीनों में करीब हर दिन 7000 वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को कंफर्म सीट की सुविधा दे चुका है यानी अब से आपको ट्रेन में बहुत ही आसानी से मिनटों में कंफर्म सीट मिल जाएगी।
कैसे मिलेगी कंफर्म सीट?
आपको बता दें अगर कोई भी आरक्षित टिकट वाला यात्री आखिरी समय पर अपनी यात्रा को रद्द करता है या फिर नहीं पहुंचता है तो वह खाली सीट एचएचटी उपकरण में दिखाई देती है, जिससे TTE वेटिंग लिस्ट वाले यात्री या फिर रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन वाले यात्री को सीट दे देता है।
किस तरह से काम करती है टेक्नोलॉजी?
रेलवे की ओर से शुरू की गई एचएचटी उपकरण एक खास सुविधा है। यह आईपैड के आकार में होती है, जिसमें पहले से लोड किए गए यात्रियों का आरक्षण चार्ट दिया होता है। इस चार्ट को रियल टाइम अपडेट मिलता रहता है, जिसके जरिए टीटीई को सभी सीटों के बारे में अपडेट रहता है और वेटिंग या फिर आरएसी वाले यात्रियों को सीट मिल जाती है। साथ ही इसका अपडेट यात्री आरक्षण प्रणाली के केंद्रीय सर्वर से जुड़ा होता है तो इसके जरिए मिलने वाला अपडेट एकदम सही होता है।
Good News: Now you will get confirmed ticket in moving train know how




