नई दिल्ली: सितंबर में अगर आप कामों की लिस्ट बना रहे हैं या कहीं जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बैंक छुट्टियों की लिस्ट पहले चेक कर लेना ठीक रहता है। अगले महीने यानी सितंबर में अलग-अलग जगहों पर बैंक करीब 13 दिन बंद रहेंगे। अभी अगस्त में भी बचे हुए दिनों बैंक कई दिन बंद रहेंगे। जैसे 27 अगस्त को चौथा शनिवार पड़ेगा और अगले दिन 28 अगस्त को रविवार है। फिर अगले दिन ही 29 अगस्त को श्रीमंत शंकरदेव तिथि है। इस दिन गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे। 31 अगस्त को महीने के आखिरी दिन गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे।
देश में राज्यों के हिसाब से भी छुट्टियां होती हैं। अगस्त के महीने में शनिवार और रविवार को मिलाकर 18 दिन बैंक हैं। वहीं, सितंबर में 13 दिन बैंकों की छुट्टी पड़ रही है।
देखें छुट्टियों की लिस्ट
1 सितंबर, 2022 – गणेश चतुर्थी के चलते बैंकों की छुट्टी रहेगी।
4 सितंबर, 2022- रविवार का साप्ताहिक अवकाश।
6 सितंबर, 2022- विश्वकर्मा पूजा पर झारखंड में बैंक बंद रहेंगे।
7-8 सितंबर, 2022- ओणम के चलते तिरुवनंतपुरम, कोच्ची में बैंक बंद।
9 सितंबर, 2022- इंद्रजाता पर गंगटोक में बैंक नहीं खुलेंगे।
10 सितंबर, 2022– श्री नरवना गुरु जयंती पर तिरुवनंतपुरम, कोच्ची में बैंकों में अवकाश रहेगा।
11 सितंबर, 2022- रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
18 सितंबर, 2022- रविवार के चलते बैंक बंद रहेंगें।
21 सितंबर, 2022- श्री नारायणा गुरु समाधि दिवस के चलते तिरुवनंतपुरम, कोच्ची में बैंक बंद रहेंगे।
24 सितंबर, 2022- चैथे शनिवार की वजह से बैंकों में अवकाश रहेगा।
25 सितंबर, 2022- रविवार का साप्ताहिक अवकाश।
26 सितंबर, 2022- नवरात्रि स्थापना पर जयपुर और इंफाल में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
Banks will remain closed for more than 12 days in September, see full list of holidays




