You are currently viewing तैयार हो जाएं: इसी महीने लॉन्च होगी Airtel की 5G सर्विस! इन शहरों में सबसे पहले मिलेगी सुविधा

तैयार हो जाएं: इसी महीने लॉन्च होगी Airtel की 5G सर्विस! इन शहरों में सबसे पहले मिलेगी सुविधा

नई दिल्ली: एयरटेल अपनी 5G सर्विस को जल्द जारी कर सकता है। इससे आप अपने 5G स्मार्टफोन पर 5G सर्विस का आनंद उठा सकते हैं। कंपनी ने कुछ समय पहले इसकी जानकारी दी थी। कंपनी ने कहा था कि अगस्त में 5G सर्विस लॉन्च की जाएगी। यानी अगर ऐसा होता है तो आप इस महीने ने से ही Airtel की 5G सर्विस का मजा उठा सकते हैं। Airtel ने 5G स्पेक्ट्रम के लिए लगभग 43,000 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। Airtel ने 5G सर्विस लॉन्च डेट की जानकारी नहीं दी है।

Airtel 5G को सपोर्ट करने वाले शहर
लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, Airtel 5G सर्विस को पहले दिल्ली, गांधीनगर, बेंगलुरु, चंडीगढ़, गुरुग्राम, हैदराबाद, जामनगर, अहमदाबाद, चेन्नई, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और पुणे में लॉन्च किया जाएगा। यानी इसे पहले 13 शहरों में लॉन्च किया जाएगा। बाद में टियर-2 और टियर-3 के शहरों में इसे जारी किया जाएगा। पूरे भारत में Airtel की 5G सर्विस के लिए मार्च 2024 तक का इंतजार करना पड़ सकता है।

Airtel 5G की कीमत
Airtel 5G की कीमत को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, रिपोर्ट की माने तो इसकी कीमत 4G से ज्यादा हो सकती है। इसके प्लान्स की कीमत भारत में 500 रुपये से शुरू हो सकती है। आपको बता दें कि Airtel 4G की प्लान्स की कीमत लगभग 300 रुपये से शुरू होती है।