नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक SBI ने स्वतंत्रता दिवस पर ग्राहकों को झटका दिया है। SBI नेमार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स आधारित लेंडिंग रेट (MCLR) यानी लोन की दरें बढ़ा दी हैं। ये बढ़ी हुई नई दरें आज से लागू हो चुकी हैं। SBI के इस कदम से सभी तरह के लोन की EMI महंगी हो जाएगी। लंबे समय के लोन MCLR से लिंक होते हैं। इसमें कार लोन, होम लोन आदि शामिल है।
SBI ने ओवरनाइट से तीन महीने की SBI MCLR दर 7.15% से बढ़ाकर 7.35% कर दी गई है। एसबीआई छह महीने का एमसीएलआर 7.45% से 7.65%, एक साल से 7.7%, 7.5% से दो साल, 7.7% से 7.9% और तीन साल से 7.8 फीसदी से बढ़कर 8% हो गया है। पिछले महीने, एसबीआई ने अलग-अलग टाइम पीरियड वाले लोन के लिए MCLR में 10 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की थी।
महंगे हो जाएंगे सभी लोन
MCLR में बढ़ोतरी का मतलब है कि सभी तरह के लोन जैसे होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन जैसे सभी तरह के लोन महंगे हो जाएंगे। यानी, आपके होम लोन की हर महीने की EMI महंगी हो जाएगी। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक 8 अगस्त से एक साल का MCLR बढ़कर 7.7 फीसदी हो गया है।
Country’s largest bank SBI gave a big blow to the customers




