नई दिल्ली: ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अपने सेविंग अकाउंट पर देने वाले ब्याज की दरों में बदलाव किया है। कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार नई दरें 1अगस्त 2022 से लागू हैे। इस बदलाव के बाद बैंक अपने ग्राहकों को सेविंग अकाउंट पर 6.50 प्रतिशत का सबसे ज्यादा ब्याज देगा। अभी तक बैंक ग्राहकों को end of the day की गणना के आधार पर मासिक ब्याज का भुगतान कर रहा था। साथ ही बैंक 2 से 3 साल तक के एफडी पर वर्तमान महंगाई दर से ज्यादा, सामान्य लोगों के लिए से 7.25 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों के लिए से 7.75 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। यह किसी भी बैंक द्वारा इस समय सीमा में दिया जाने वाला सबसे ज्यादा ब्याज दर है।
बैंक अब अपने ग्राहकों को 5 लाख या 5 लाख तक के सेविंग अकाउंट पर 4 प्रतिशत का ब्याज देगा। ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक 5 लाख से अधिक और 15 लाख और 15 लाख तक के जमा धनराशि पर 5.50 प्रतिशत का ब्याज देगा। बैंक अब सबसे ज्यादा 15 लाख और 15 लाख से ऊपर के सभी जमा धनराशि पर 6.50 प्रतिशत का ब्याज देगा। बैंक के अनुसार यह सारा ब्याज दर सेविंग अकाउंट पर मिलेगा। ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अपने ऑफिशियल वेबसाइट में साफ-साफ लिखा है कि सेविंग अकाउंट पर ब्याज दर की गणना end of the day बैलेंस के आधार पर होगा और इसका भुगतान मासिक होगा। बैंक ने साथ ही यह भी कहा की ब्याज दरों में बदलाव समय के साथ होता रहेगा।
ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक में सेविंग अकाउंट ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीके से खोला जा सकेगा। इससे पहले 13 मई 2022 को बैंक ने 2 करोड़ से कम के फिक्सड डिपाजिट पर दिए जाने वाले ब्याज की दरों में बदलाव किया था। बैंक अब 7 दिन से 10 साल तक की मैच्योर एफडी पर समान्य लोगों के लिए 4 से 5.25 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 4.50 प्रतिशत से 5.75 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है।
Good News: Changes in the interest rates of savings account, now more interest will be available than before




