जालंधर: कांग्रेस पार्टी को उस समय बड़ा झटका लगा जब डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी ने अपने पद अचानक इस्तीफा दे दिया। बंटी ने कांग्रेस के पंजाब प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा सौंप दिया है। खबर है कि अभी तक उनका इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि वह जल्द ही आम आदमी पार्टी का दामन थाम सकते हैं। इस्तीफे की वजह पूर्व विधायक सुशिल रिंकू से चली आ रही नाराजगी को बताया जा रहा है। सूत्र बता रहे हैं कि कांग्रेस के प्रदेश प्रधान राजा वडिंग ने डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी को मनाने की कोशिश की है। इसलिए अभी तक इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है।
Big blow to Congress, Jalandhar Deputy Mayor Harsimranjit Singh Bunty resigns