नई दिल्ली: गूगल मैप्स अब आपको अनुमानित टोल टैक्स जानने की सुविधा दे रहा है। इस खास फीचर की बदौलत आप टोल टैक्स के हिसाब से अपनी ट्रिप का बजट प्लान कर सकते हैं। इस फीचर के जरिए आप पहले ही जान पाएंगे कि ट्रिप के दौरान आपको कुल कितना टोल टैक्स भरना पड़ सकता है। गूगल मैप्स ने दावा किया है कि अगर यूजर्स किसी विशेष टोल-रोड पर चल रहे हैं, तो वे इस खास फीचर की बदौलत वे ये देख पाएंगे कि उन्हें कितना टोल भरना पड़ेगा, तो चलिए आपको बताते हैं कि इस फीचर का इस्तेमाल कैसे करते हैं।
इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको सबसे पहले अपनी Start और End डेस्टिनेशन सेट करनी होगी। उसके बाद किलोमीटर के ठीक बगल में एक ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें। जैसे ही आप इस पर क्लिक करते हैं, आपको कुल टोल की कीमत मिल जाती है। गौरतलब है कि इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए जरूरी है कि आपने कार के आइकन को सेलेक्ट किया हो, ऐसा न करने पर आपको गूगल मैप पर टोल प्राइस दिखाई नहीं देंगे।
Before going on the trip, see how much toll tax will have to be paid, take advantage of this facility on Google Maps




