नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई के बीच आम लोगों को तगड़ा झटका लगा है और सरकारी तेल कंपनियों ने रसोई गैस की कीमतों में इजाफा कर दिया है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो के सिलेंडर की कीमत 1053 रुपये हो गई है। 5 किलो सिलेंडर के दामों में भी 18 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।
In the midst of rising inflation, a big blow to the common people, the price of domestic LPG cylinders increased




