नई दिल्ली: भारत जैसे विशाल देश में हमेशा एक जैसा मौसम नहीं होता है। इसका असर परिवहन पर भी पड़ता है। इसलिए भारतीय रेलवे को कई आज भी कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। ऐसे में जब आप यात्रा पर निकलते हैं तो बेहतर यही होता है कि आप घर से निकलने से पहले ही यह जान लें कि आज आपकी ट्रेन रद्द या डायवर्ट तो नहीं की गई है।
यह जानकारी हर दिन भारतीय रेलवे द्वारा साझा की जाती है। इसे वेबसाइट https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes या NTES ऐप की मदद से देखा जा सकता है। दो जुलाई 2022 को रद्द या डायवर्ट किए गए ट्रेनों की बात करें तो 149 ट्रेनों को कैंसिल किया गया है, 24 ट्रेनों को रिशेड्यूल जबकि 29 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। रेलवे की ओर से लगातार इस लिस्ट को अपडेट किया जाता है और ऐसे में कैंसिल, डायवर्ट और रिशेड्यूल ट्रेनों की संख्या बढ़ भी सकती है। इसलिए जरूरी है कि आप इस संबंध में लेटेस्ट जानकारी बेवसाइट से हासिल करें।
ऐसे चेक करें कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट-
- सबसे पहले enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ पर जाएं।
- आपको स्क्रीन पर दाईं ओर टॉप पैनल पर Exceptional Trains लिखा दिखाई देगा। यहां क्लिक करें।
- इसे क्लिक करते ही आपके पास कई विकल्प आएंगे, जिनमें से एक रद्द की गई ट्रेनों का विकल्प भी होगा, अगर आपको रद्द ट्रेनों की लिस्ट देखनी है तो इस पर क्लिक करें।
- ट्रेनों की पूरी लिस्ट देखने के लिए पूर्ण (Fully) या आंशिक (Partially) विकल्प को चुनें और इन पर क्लिक करें। इस क्रम में तारीख की तस्दीक जरूर कर लें, कि आप जिस डेट की कैंसिल ट्रेनों का पता लगा रहे हैं, वेबसाइट पर उसी तारीख लिखी है या नहीं।
- इसी प्रक्रिया को अपनाते हुए आप रिशेड्यूल और डायवर्ट ट्रेनों की लिस्ट भी चेक कर सकते हैं और जान सकते हैं कि जिस ट्रेन से आपको यात्रा करनी है, कहीं वह तो कैंसिल, डायवर्ट या रिशेड्यूल नहीं है।




