You are currently viewing भारतीय रेलवे ने मचाई लूट! 20 रुपए की चाय पर वसूल रहा 50 रुपए सर्विस टैक्स

भारतीय रेलवे ने मचाई लूट! 20 रुपए की चाय पर वसूल रहा 50 रुपए सर्विस टैक्स

नई दिल्ली: अगर आपको रेल में सफर के दौरान 20 रुपए की चाय की 70 रुपए कीमत अदा करनी पड़े तो आप क्या करेंगे यकीनन इस पर आपको गुस्सा आएगा। लेकिन हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। उस शख्स ने चाय के बिल को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया और अब वह वायरल हो गया है। यात्री ने ट्‍विटर पर बिल को शेयर करते हुए रेलवे से सवाल भी पूछा है।

मीडिया खबरों के अनुसार 28 जून को दिल्ली और भोपाल के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस में सफर करने वाले एक यात्री ने एक कप चाय के लिए 70 रुपए रेलवे को चुकाए। दिए गए बिल में 50 रुपए सर्विस टैक्स था और चाय की असली कीमत 20 रुपए थी। रेलवे की इस हाई-फाई सेवा का बिल शख्स ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो अब वायरल हो गया है।

रेलवे की सफाई
मामला तूल पकड़ने पर भारतीय रेलवे ने सफाई दी। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार ग्राहक से एक्स्ट्रा चार्ज कोई नहीं लिया गया है। भारतीय रेलवे द्वारा 2018 में जारी एक परिपत्र में कहा गया है कि जब कोई यात्री राजधानी या शताब्दी जैसी ट्रेनों में रिजर्वेशन में यात्रा करते समय खाने की बुकिंग करता है तो उस दौरान चाय, कॉफी या भोजन ऑर्डर करने के लिए 50 रुपए का सर्विस टैक्स देना पड़ता है फिर चाहे वह एक कप चाय ही क्यों न हो।

Indian Railways looted! Service tax of Rs 50 is being charged on tea worth Rs 20