नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने आम लोगों को बड़ा झटका दिया है और प्रॉविडेंट फंड पर मिलने वाले ब्याज में बड़ी कटौती कर दी है, जो साल 1977-78 के बाद की गई सबसे बड़ी कटौती है। केंद्र सरकार ने ईपीएफओ के तहत मिलने वाले पीएफ की ब्याज दर को 8.50 फीसदी से घटाकर 8.10 फीसदी करने का फैसला लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक EPFO ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए ब्याज दरों को 8.5 फीसदी से घटाकर 8.1 फीसदी कर दिया है। गुवाहाटी में चल रहे सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की बैठक में फैसला लिया गया है कि वित्त वर्ष 2021-22 के लिए ईपीएफओ की ब्याज दरों को घटा दिया जाए। इस तरह अब इसकी ब्याज दरों को 8.50 फीसदी से घटाकर 8.10 फीसदी कर दिया गया है। FY 22 में 8.10% EPF पर ब्याज मिलेगा जिससे 7 करोड से ज्यादा सब्सक्राइबर्स के लिए ये बड़ा झटका है।
Central government gave a big blow to the employed people, cuts in PF interest rates




