You are currently viewing रूस की सरकारी मीडिया को लेकर फेसबुक की पैरेंट कंपनी Meta ने किया बड़ा फैसला

रूस की सरकारी मीडिया को लेकर फेसबुक की पैरेंट कंपनी Meta ने किया बड़ा फैसला

नई दिल्लीः रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में फेसबुक की पैरेंट कंपनी Meta ने बड़ा फैसला लिया है। मेटा रूसी मीडिया RT और Sputnik को यूरोपीय यूनियन में ब्लॉक करेगी। इस बात की जानकारी मंगलवार (भारतीय समयानुसार) को कंपनी के ग्लोबल अफेयर हेड Nick Clegg ने दी है।

Meta अपने सभी प्लेटफॉर्म पर रूस की सरकारी मीडिया आउटलेट RT और Sputnik पर रोक लगाएगी। Nick Clegg ने Twitter पर एक पोस्ट में बताया कि कंपनी को यूरोपीय यूनियन और कई सरकार से रिक्वेस्ट आई है।

यूरोप में हो रही मांग
सरकारों ने Meta से रूस के सरकारी मीडिया प्लेटफॉर्म्स के संबंध में कदम उठाने की बात कही है। Clegg ने बताया है कि Meta इस समस्या पर लगातार सरकारों से साथ मिलकर काम कर रही है। बता दें कि यूरोपीय यूनियन ने रविवार को रूस के सरकारी मीडिया नेटवर्क RT और Sputnik पर बैन लगाने की बात कही थी।