नई दिल्लीः देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी BSNL, जियो, एयरटेल और वोडाफ़ोन आइडिया को टक्कर देने के लिए नए-नए प्लान लॉन्च कर रही है। साथ ही ये पुराने प्लान्स के साथ मिलने वाले फायदों में भी लगातार बढ़ोतरी कर रही है। इन प्लान्स में यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग, SMS सहित कई चीजों का फायदा मिलता है। साथ ही ये प्लान्स लंबी वैलिडिटी के साथ आते हैं। आज हम आपको BSNL के एक ऐसे प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जिसको रिचार्ज कर आप सालभर तक रिचार्ज से छुट्टी पा सकते हैं।
यदि आप एक ऐसे प्रीपेड प्लान की तलाश में हैं जो इस तरह की लंबी वैधता के साथ आता है और यह बहुत सस्ता भी है, तो 1499 रुपये का एक प्लान है जिसे आप चुन सकते हैं. इस प्लान के साथ, यूजर्स को कुल 24GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 एसएमएस / दिन मिलते हैं। बीएसएनएल का 1499 रुपये का प्लान 365 दिनों की कुल वैधता के साथ आता है। आपको इस प्लान का महीने का खर्च 125 रुपये पड़ेगा जो और कंपनियों के मुकाबले बहुत ही कम है।
This company is giving the cheapest year-long plan, by spending Rs 125, you will get leave by recharging again and again




