You are currently viewing भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटकाः साउथ अफ्रीका दौरे से पहले ये चार धुरंधर चोटिल, टेस्ट सीरीज से हो सकते हैं बाहर

भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटकाः साउथ अफ्रीका दौरे से पहले ये चार धुरंधर चोटिल, टेस्ट सीरीज से हो सकते हैं बाहर

नई दिल्ली (PLN-Punjab Live News) भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 26 दिसंबर से टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है। इसके लिए जल्द टीम का ऐलान भी होगा, लेकिन साउथ अफ्रीका दौरे से पहले भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर है। टीम के 4 खिलाड़ी चोटिल हो चुके हैं, जिस कारण चारों खिलाड़ी साउथ अफ्रीका दौरे से बाहर हो सकते हैं। चोटिल खिलाड़ियों में ईशान शर्मा, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल और शुभमन गिल शामिल है।

अफ्रीका दौरे से पहले इन चारों खिलाड़ियों का चोटिल होना भारत के लिए एक बड़ा झटका है। रविंद्र जडेजा और इशांत शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भी नहीं खेल पाए थे। रविंद्र जडेजा लिगामेंट टियर से जूझ रहे हैं जबकि इशांत शर्मा की उंगली डिसलोकेट हो गई है। वहीं टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल भी अपने पैर की चोट से उबर नहीं पाए हैं। शुभमन को इंग्लैंड दौरे पर चोट लगी थी, जिस कारण उनको दौरा बीच में छोड़ना पड़ा था।

वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दो टेस्ट मैचों की सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले अक्षर पटेल के भी चोटिल होने के कारण भारत को एक बड़ा झटका लगा है। अक्षर पटेल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2 मैचों में 9 विकेट झटके थे और अपने बल्ले से भी दम दिखाया था।

Big blow to the Indian cricket team four major injuries before the South Africa tour may be out of the Test series