नई दिल्ली: गोएयर स्पेशल सेल ऑफर कर रहा है जिसमें आपको 751 रुपये में फ्लाइट की टिकट मिलेगी। ये ऑफर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को शुरू हो चुकी है। गोएयर की ऑफर के तहत 17 अगस्त तक बुकिंग की जा सकती है। हवाई यात्री इस ऑफर का इस्तेमाल घरेलू फ्लाइट की बुकिंग में कर सकते हैं।
हवाई टिकट की ये बुकिंग 19 सितंबर 2021 से 31 मार्च 2022 तक के हवाई सफर के लिए बुक कर सकते हैं। ये ऑफर किसी और ऑफर के साथ नहीं जोड़ सकते। ये ग्रुप बुकिंग के पर भी अप्लाई नहीं होगी। ये ऑफर डोमेस्टिक फ्लाइट के लिए दिया जा रहा है।
751 रुपये में हवाई टिकट पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर लोगों को दी जा रही है। कंपनी के मुताबिक सीटों की बुकिंग पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर होगी। कंपनी ने कहा कि फ्लाइट की टाइमिंग में बदलाव किया जा सकता है।
Golden opportunity to travel by air for just Rs 751, this company is offering




