You are currently viewing PF खाते से बिना दस्‍तावेज निकाल सकते हैं 1 लाख रुपए, जानें कैसे उठा सकते हैं सुविधा का लाभ

PF खाते से बिना दस्‍तावेज निकाल सकते हैं 1 लाख रुपए, जानें कैसे उठा सकते हैं सुविधा का लाभ

नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन (EPFO) ने अपने सब्‍सक्राइबर्स के लिए बड़ी सुविधा शुरू कर दी है। इसके तहत कोई भी मेंबर जरूरत पड़ने पर बिना कोई दस्‍तावेज जमा किए अपने पीएफ अकाउंट से 1 लाख रुपये तक निकाल सकता है। ईपीएफओ नौकरीपेशा लोगों को मेडिकल एडवांस क्लेम के तहत यह सुविधा दे रहा है। ईपीएफओ ने ऑफिस मेमोरेंडम जारी कर ये जानकारी दी है। ईपीएफओ ने कहा कि अगर जानलेवा बीमारी होने पर मरीज को अस्‍पताल में भर्ती कराने के लिए तत्‍काल 1 लाख रुपये की जरूरत है तो पीएफ अकाउंटहोल्‍डर इस सुविधा से फायदा ले सकता है।

अप्‍लाई करने के अगले ही दिन मिल जाएंगे पैसे!
मेडिकल एडवांस क्लेम करने वाले कर्मचारी के मरीज को सरकारी/पब्लिक सेक्टर यूनिट/CGHS पैनल अस्पताल में भर्ती होना चाहिए। अगर इमरजेंसी में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है तो इस बारे में जांच की जाएगी। इसके बाद ही आप मेडिकल क्लेम के लिए एप्लीकेशन भर सकते हैं। सुविधा के तहत आप सिर्फ 1 लाख रुपये तक एडवांस निकाल सकते हैं। अगर आप वर्किंग डे में आवेदन कर रहे हैं तो अगले ही दिन आपका पैसा खाते में ट्रांसफर हो जाएगा। ये पैसा या तो कर्मचारी के खाते में या फिर अस्पताल को भी सीधे ट्रांसफर किया जा सकता है।

अस्‍पताल से डिस्‍चार्ज होने के 45 दिन के भीतर मेडिकल स्लिप जमा करनी होती है। बता दें कि आपके फाइनल बिल को एडवांस रकम के साथ एडजस्ट कर दिया जाता है। आइए समझते हैं कि आप पैसा कैसे निकाल सकते हैं…

– ऑफिशियल वेबसाइट www.epfindia.gov.in पर ऑनलाइन एडवांस क्लेम ले सकते हैं।
– unifiedportalmem.epfindia.gov.in से भी एडवांस क्लेम किया जा सकता है।
– यहां आपको ऑनलाइन सेवाओं पर क्लिक करना है।
– अब आपको क्लेम (फॉर्म -31,19,10 सी एवं 10 डी) भरना होगा।
– इसके बाद में अपने बैंक अकाउंट के आखिरी के 4 अंक एंटर करके वेरिफाई करने होंगे।
– अब आपको Proceed for Online Claim पर क्लिक करना है।
– ड्रॉप डाउन से PF Advance को (Form 31) सलेक्ट करना है।
– इसके बाद में आपको पैसा निकालने का कारण भी देना होगा।
– अब आपको अमाउंट एंटर करनी है और चेक की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी।
– इसके बाद में अपनी एड्रेस की डिटेल्स फिल करें।
– Get Aadhaar OTP पर क्लिक करें और आधार लिंक्ड मोबाइल पर आए ओटीपी को एंटर करें।
– अब आपका क्लेम फाइल हो जाएगा।

You can withdraw 1 lakh rupees from PF account without documents, know how you can avail the facility