जालंधर(अमन बग्गा) दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान, द्वारा नूरमहल आश्रम में ”नवल भोर समारोह शीर्षक के अंतर्गत एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया,
इस मौके हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कार्यक्रम में पहुँच कर महाराज श्री आशुतोष जी महाराज की के श्री चरणों मे फूल माला अर्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके लाखों की भीड़ में उमड़े भक्त जनों की गुरु के प्रति आस्था और भक्ति देखने लायक थी।
इस अवसर पर संत श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी वैष्णवी भारती जी ने प्रवचनों में बताया कि धैर्य का एक पल हमें तबाह होने से बचा सकता है और अधीरता का एक पल हमें बर्बादी के कगार पर खड़ा कर सकता है। चाहे कितना भी पुरूषार्थ क्यों न करना पड़े-धैर्य बनाए रखें। गुरू भक्ति पथ का यह अटल नियम है कि जो शिष्य मन में संकल्प की लौ जगा लेता है और हाथों में धैर्य की मशाल को थाम लेता है- सफलता उसके अस्तित्व और व्यक्तित्व को सदा के लिए रोशन कर देती है।इसके उपरान्त स्वामी उमेषानन्द जी ने बताया कि गुरू की कृपा को प्राप्त करने के लिए शिष्य को पात्र बनना ही पड़ेगा, तभी ही वह गुरू की असीम कृपा को प्राप्त कर सकेगा और यदि शिष्य के जीवन में पात्रता का अभाव है तो कभी भी वह गुरू कृपा को हासिल नहीं कर पाएगा। इस प्रकार आवश्कता है हमें पात्र बनने की ताकि दयावान भगवान हम पर अपनी असीम कृपा लुटा सके। तत्पश्चात साध्वी तपेश्वरी भारती जी ने बताया कि संस्थान कोई ईंट-पत्थरों से बने भवनों या आश्रमों का नाम नहीं है बल्कि यह तो श्री आशुतोष महाराज जी का एक दिव्यातिदिव्य संकल्प है। आज गुरूदेव श्री आशुतोष महाराज जी के हर चिंतन से, हर संघर्ष से और हर कार्य साधना से हमें विश्व शांति की ही गूंज सुनाई देती है। सच कहें तो श्री आशुतोष महाराज जी एक ऐसा अनंत दायरा बनकर आए हैं, जिसमें विश्व का हर वर्ग अपने लिए जगह ढूँढ़ सकता है और इस बात का ठोस प्रमाण हैं-श्री आशुतोष महाराज जी द्वारा चलाए गए अनेकानेक आध्यात्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम। इस कार्यक्रम में साध्वी भहनों व स्वामी भाईयों द्वारा वाद्ययं मत्रों के साथ सुमधुर भजनों का गायन किया गया।
इस कार्यक्रम में श्री मनोहर लाल खट्टर (मुखयमंत्री हरियाणा), विजय सांपला केंद्रीय राज्य मंत्री, महारानी परनीत कौर, ब्रह्म मोहिन्द्रा (कैबिनेट स्वास्थ्य मंत्री), सुंदर श्याम अरोड़ा (कैबिनेट मंत्री, पंजाब), सुशील रिंकू विधायक,सरदार गुरजीत सिंह औजला (एम पी, अमृतसर), श्री अजायब सिंह भट्टी (डिपटी स्पीकर, पंजाब विधान सभा), श्रीमती संतोख चौधरी (पूर्व एम पी, होश्यिारपुर), सरदार हरदयाल कंबोज (एम एल ए, राजपुरा), श्री मदन लाल (एम एल ए घनौर), श्री रमन बहल (चेयरमैन सर्विस सलैकशन बोर्ड, पंजाब), श्री के के शर्मा (चेयरमैन पीआरटीसी, पंजाब ), श्री जोगिंदर सिंह मान (पूर्व कैबिनेट मंत्री, पंजाब), श्री कमल शर्मा (पूर्व प्रधान, बीजेपी, पंजाब),
पवन बांसल बीजेपी उपाध्यक्ष,सरदार जोगिंदर सिंह बराड़ (हलका इंचार्ज, नकोदर), जोगिंदर सिंह जोगी (सीनीयर डिपटी मेयर, पटियाला), श्री महंत आत्मा राम (डेरा बाबा मगनी राम जी, पटियाला), रोहित जोशी शिव सेना जिलाध्यक्ष, इशांत शर्मा पंजाब अध्ययय शिव सेना हिन्द,मोहित वर्मा उपाध्यक्ष,श्री कमल चेतली (सीनीयर लीडर लुधियाना बीजेपी), श्री रजनेश धीमन (वाईस प्रधान लुधियाना बीजेपी) इत्यादि अतिथिगण विशेषरूप से पधारे।





