झांसीः झांसी के यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। जल्द ही रेलवे ट्रेन के भारतीय पद्धति के शौचालय में जंजीर से बंधे मग (पानी का डब्बा) की व्यवस्था समाप्त करने जा रहा है। उसकी जगह वेस्टर्न शौचालय में लगने वाले हैंड शॉवर लगाए जा रहे हैं। यह शॉवर जल्द ही मंडल से संचालित होने वाली ट्रेनों के 534 कोचों में लगेंगे। रेल मंडल से संचालित 25 से अधिक ट्रेनों में 508 कोच लगे हैं। 26 कोच स्पेयर मेें रहते हैं। इन सभी कोचों में बायो टॉयलेट की सुविधा प्रदान कर दी गई है।
इसके लिए उक्त कोचों में 1950 बायो टैंक लगाए गए हैं। साथ ही, प्रशासन कोच और उनके शौचालय को और बेहतर बनाने में भी लगा हुआ है। भारतीय पद्धति के शौचालयों में जंजीर से बंधे मग (पानी के डब्बा) की व्यवस्था समाप्त करने जा रहा है।
इसकी जगह वेस्टर्न शौचालय में लगने वाले हैंड शॉवर लगाए जा रहे हैं। विभागीय स्तर पर यह काम होगा। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि चार माह में इस काम को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।