जींदः हरियाणा में आज सुबह जींद में इनोवा कार और ट्राला की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, इनोवा कार में 12 लोग सवार थे जिनमें से 6 की मौत हो गई जबकि अन्य छह घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे तक उड़ गए। सड़क पर लाशें बिखर गई, हर तरफ चीख पुकार थी।
जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना जींद के गांव तलोड खेड़ी के पास हुई। घायलो को उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती करवा दिया गया है। हादसे में मारे गए सभी लोग सिरसा के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि वह उत्तर प्रदेश के शामली में ईद मनाने के बाद वापस अपने घर सिरसा जा रहे थे। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।