ऊना : हरोली विस क्षेत्र के तहत पड़ते एक सरकारी स्कूल की महिला अध्यापिका ने लिखाई समझ न आने पर बच्चे की निर्मम पिटाई कर डाली। इससे मासूम काफी भयभीत है।डंडे से पीठ और बाजू पर पड़े निशान देख परिजन पुलिस चौकी पंडोगा पहुंच गए और टीचर के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के बाद महिला टीचर को चौकी तलब किया। इस पर महिला अध्यापिका ने गलती स्वीकार करते हुए माफी मांग ली।

डीएसपी हरोली धनराज ने बताया कि छात्र के परिजनों ने शिकायत दी थी, जिसके बाद टीचर को पुलिस चौकी में बुला कर मामले के संबंध में पूछताछ की गई, टीचर द्वारा गलती मान कर माफी मांगे जाने के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।




