You are currently viewing लोकसभा चुनाव के नतीजे देख कांग्रेस के जिलाध्यक्ष को आया हार्ट अटैक, बेहोश होकर गिरे और हो गई मौत
Seeing the results of the Lok Sabha elections, the District President of the Congress came to heart attack, fell unconscious and died

लोकसभा चुनाव के नतीजे देख कांग्रेस के जिलाध्यक्ष को आया हार्ट अटैक, बेहोश होकर गिरे और हो गई मौत

सीहोरः जिला कांग्रेस अध्यक्ष रतन सिंह ठाकुर मतगणना केंद्र में पहुंचे थे। जहां उनकी हार्टअटैक से मौत हो गई। रतन सिंह ठाकुर मतगणना केंद्र में वोटो की गिनती देखने पहुंचे थे। लेकिन नतीजे देखकर वो अचानक बेहोश होकर गिर गए, उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। लोगों ने बताया कि वो अपने साथियों के साथ मतगणना केंद्र पहुंचे थे। रतन सिंह ठाकुर काफी समय से कांग्रेस के साथ थे और पार्टी को मजबूत करने का काम किया था।

प्रदेश में कुल 29 सीटों में से 28 पर भाजपा के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं जबकि कांग्रेस प्रत्याशी केवल छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर ही आगे चल रहा है। छिंदवाड़ा से कांग्रेस प्रत्‍याशी नुकल नाथ बढ़त बनाए हुए हैं। नकुल नाथ, राज्‍य के सीएम कमलनाथ के बेटे हैं। प्रदेश की 17 लोकसभा सीटों की मतगणना में भाजपा उम्मीदवारों की बढ़त का अंतर एक लाख से अधिक वोटों का है। लोकसभा चुनाव 2019 में अब तक मिल रहे रुझानों में एनडीए लगभग 2014 के प्रदर्शन के करीब पहुंच रही है। बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है. मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के परिणाम कांग्रेस पार्टी के लिए बेहद निराशाजनक रहे हैं। राज्‍य में कमलनाथ के नेतृत्‍व में कांग्रेस सरकार होने के बावजूद परिणामों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘प्रचंड मोदी लहर’दिखाई दे रही है।