You are currently viewing नोटबंदी और आधे-अधूरे जीएसटी से हुए आर्थिक नुक्सान का बदला लेने के लिए कांग्रेस को वोट दें: चौधरी संतोख सिंह

नोटबंदी और आधे-अधूरे जीएसटी से हुए आर्थिक नुक्सान का बदला लेने के लिए कांग्रेस को वोट दें: चौधरी संतोख सिंह

जालंधर (अमन बग्गा): मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर देश के व्यापार और व्यापारियों को नोटबंदी और आधे अधूरे जीएसटी को लागू करके बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए जालंधर से कांग्रेस के उम्मीदवार चौधरी संतोख सिंह ने आज कहा कि सत्ता में आने पर कांग्रेस पार्टी की सरकार न्यूनतम आय गारंटी योजना (न्याय) के माध्यम से देश की आर्थिकता को मजबूत करेगी और गरीबी को समाप्त करेगी।

जालंधर कैंट के कांग्रेस विधायक सरदार परगट सिंह के साथ आज कैंट क्षेत्र में कई राजनीतिक रैलियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नोटबंदी और आधे अधूरे गब्बर सिंह टैक्स (जीएसटी) के बोझ टेल दबे व्यापारी अभी तक आर्थिक संकट से उभर नहीं पाए हैं। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि इन बातों का बदला कांग्रेस को वोट देकर लिया जाए।

दोनों नेताओ ने आज जंडियाला, धीना, हरदोपराला, कुकक्ड़ पिंड, कोट कलां पिंड, सोफी पिंड, जमशेर और कादीयावाली गाँवों में भारी जनसमूहों को संबोधित किया। चौधरी संतोख सिंह ने सेंट्रल हलके के विधायक राजिंदर बेरी के साथ दकोहा चौक और मास्टर तारा सिंह नगर में भी जनसभाओं को संबोधित किया।

इस अवसर पर चौधरी ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पहले ही यह वादा कर चुके हैं कि कांग्रेस पार्टी के सत्ता में आने पर नए कारोबारी अदारों को तीन साल के लिए किसी भी रेगुलेटरी परमिशन की जरूरत नहीं होगी और उन्हें बैंक क्रेडिट की भी सुविधा उपलब्ध होगी ताकि बर्बाद हो चुकी देश की अर्थ व्यवस्था के साथ साथ उद्योगिक प्रगति भी हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस यहां तक कि मोदी द्वारा थोपे गए स्टार्ट्सअप पर 30% के एंजल टैक्स को भीसमाप्त कर देगी और उद्मियों को अपनी योग्यता और सामर्थ्य के आधार पर नई नौकरियां पैदा करने के लिए टैक्स सुविधायें और अन्य लाभ देगी ताकि युवाओ के लिए रोजगार के अधिक अवसर पैदा हो सकें।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए स्वदेशी उद्योग प्रगति मुख्य प्राथमिकता है और पार्टी इस बात को निश्चित करेगी कि सभी नए कारोबार लालफीताशाही से मुक्त हों ताकि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले। नए कारोबारों को स्थापित करने के लिए यहां व्यापार को लालफीताशाही से मुक्त किया जाएगा वहीं किसी तरह की अनुमति की भी जरूरत नहीं होगी।

चौधरी संतोख सिंह ने मोदी पर चुटकी लेते हुए कहा कि मोदी के नेतृत्व वाली एनसडीए सरकार ने अपने पिछले पांच वर्षो के कार्यकाल के दौरान देश के लिए क्या किया है? उन्होंने कहा कि अकाली अब मोदी की गोदी में चढ़ कर लोक सभा चुनावों की नैया पार लगाना चाहते हैं। परन्तु वह यह भूल जाते हैं, कि 2014 में भी मोदी लहर पंजाब में प्रवेश करने के लिए शंभू बॉर्डर भी पार नहीं कर पाई थी। उन्होंने कहा कि अकाली दल के दिवालियेपन का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल रेडियो पर की गई एक अपील में बीजेपी के लिए वोट मांग रहे हैं और अपनी पार्टी अकाली दल का उल्लेख तक उन्होंने अपनी अपील में नहीं किया।

चौधरी संतोख सिंह ने कहा कि अकाली मोदी की गोदी में बैठ कर चुनाव जीतना चाहते है परन्तु वह इस बात को भूल जाते हैं कि मोदी का जहाज पहले ही गोते लगा रहा है और 23 मई को अंतता चुनाव परिणाम आने के बाद डूब जाएगा।

उन्होंने कहा कि अकालियों को इस बात का स्पष्टीकरण अवश्य देना चाहिए कि मोदी ने पिछले पांच वर्षो के अपने कार्यकाल के दौरान पंजाब को दिया क्या है? बजाय इस बात के कि दरबार साहिब की लंगर सेवा पर भी जीएसटी लगा दिया जिसे मोदी को उस समय वापिस लेना पड़ा जब पंजाब की कांग्रेस सरकार ने इस पर स्टेट जीएसटी को खत्म करके मोदी को दवाब में ला दिया था। कांग्रेस नेता ने कहा कि नोटबंदी और आधे अधूरे जीएसटी को लागू करके मोदी ने देश को एक भारी आर्थिक संकट में धकेल दिया था।