You are currently viewing कौन हैं IPL की ये मिस्ट्री गर्ल जिस पर फिदा हुए जा रहे लोग!
Who is the IPL of this mystery girl who is being shocked!

कौन हैं IPL की ये मिस्ट्री गर्ल जिस पर फिदा हुए जा रहे लोग!

नई दिल्लीः सोशल मीडिया सेंसेशन बनने में सेकेंड भी नहीं लगते हैं। इंटरनेट पर ‘विंक गर्ल’ के नाम से मशहूर हुई प्रिया वारियर तो आपको याद ही होंगी। अब इंटरनेट की दुनिया को एक नया क्रश मिल गया है। इस बार आईपीएल में RCB टीम के लिए चीयर कर रही एक लड़की पर लोगों का दिल आ गया है।


ये मिस्ट्री गर्ल जैसे ही टीवी स्क्रीन पर आई, लोग उसके फैन हो गए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद पर जीत दर्ज की लेकिन विराट कोहली से ज्यादा चर्चा इस लड़की की हो रही थी। कई लोगों ने इस लड़की को ‘नेशनल क्रश’ घोषित कर दिया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस लड़की का नाम दीपिका घोष है और वह बॉलीवुड में स्टाइलिस्ट है। लोगों ने उस कैमरापर्सन की भी तारीफ की जिनकी नजर इस क्यूट गर्ल पर पड़ी। दीपिका घोष क्रिकेट की बहुत बड़ी फैन भी हैं। वह आईपीएल के कई मैच देखने पहुंचती हैं। मैच के दौरान दीपिका घोष की थोड़ी सी झलक के बाद ही इंस्टाग्राम पर दीपिका के 200K से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं। वायरल होने के बाद लोगों ने दीपिका के सोशल मीडिया अकाउंट को खंगालना शुरू कर दिया। उनकी हर तस्वीर पर कॉमेंट्स की बहार आ गई है।