You are currently viewing अटवाल व टीनू ने विभिन्न इलाकों में किये तूफानी दौरे, रैली में बोले अटवाल-कांग्रेस की बंद मुट्ठी गेम को पंजाबी भूले नहीं

अटवाल व टीनू ने विभिन्न इलाकों में किये तूफानी दौरे, रैली में बोले अटवाल-कांग्रेस की बंद मुट्ठी गेम को पंजाबी भूले नहीं

जालंधरः अक्सर शांत दिखाई देने वाले जालंधर लोकसभा सीट से शिअद-भाजपा के प्रत्याशी चरणजीत सिंह अटवाल कांग्रेस द्वारा लगातार किये जा रहे हमलों से खफा नजर आए। उन्होंने आदमपुर के विभिन्न गांवों का दौरा करते कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रहित के प्रति चिंता केवल एक दिखावा है और अब लोक समझ गए हैं कि बंद मुट्ठी एक वहन के इलाका कुछ नहीं है। इस मौके विधायक पवन टीनू ने कहा कि कांग्रेस ने दलितों की नीतियां जानबूझ कर ऐसी बनाई हैं ताकि दलित हमेशां के लिए कांग्रेस राजाशाही के नौकर बनने पर मजबूर होते रहे।


उन्होंने कहा कि अब पंजाब के लोग कांग्रेस झूठी कसमों के झांसे में नहीं आएंगे। इस मौके उन्होंने अटवाल के हक में कराड़ी, ब्यास, जफल व ढोलिके आदि गांवों में दौरे कर अटवाल के हक में वोट मांगे। लोगों ने अटवाल का जगह-जगह पर जोरदार स्वागत किया वह अपने दुख दर्द बयां किये।