जालंधरः जालंधर लोकसभा सीट से अकाली-भाजपा से सांझे उम्मीदवार चरणजीत सिंह अटवाल ने शुक्रवार को अपना नामाकंन पत्र दाखिल किया। इससे पहले कार्यकर्ताओं के भरी हजुम के साथ उन्होंने शक्ति प्रदर्शन भी किया।

इस मौके पर उनके साथ अकाली दल के विधायक पवन कुमार टीनू, विधायक बलदेव सिंह खैहरा, विधायक गुरप्रतार सिंह वडाला तथा भाजपा जालंधर के प्रधान रमन पब्बी मौजूद थे। अटवाल का काफिला बलटन पार्क से शुरू हुआ और जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स पहुंचा।




