लुधियाना( अश्विनी शर्मा) पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर है जहां नगर निगम में तैनात महिला बिल्डिंग इंस्पेक्टर की एक कॉलोनाइजर ने पिटाई कर दी और खूब गाली गलौज किया।
जानकारी के अनुसार लुधियाना में ताजपुर रोड स्थित कूड़ा डंप के पास राजन एस्टेट के नाम से अवैध कॉलोनी काटी जा रही थी। जहां तेजी से सड़कें तथा मकान बनाने का काम चल रहा था। नगर निगम के पास इसकी कई शिकायतें पहुंच रही थी।
निगम कमिश्नर लुधियाना के आदेशों के बाद बिल्डिंग इंस्पेक्टर कशिश गर्ग अपनी टीम के साथ कॉलोनी को डिमोलिश करने के लिए पहुंची थी। जैसे ही डिच मशीन ने वहां बन रहे अवैध मकानों पर कार्रवाई शुरू की इसकी भनक डीलरों ने कॉलोनाइजर को दे दी। करीब 1 घंटा चली इस कार्रवाई के बाद जैसे ही टीम वापस नगर निगम जा रही थी तो पीछे से कॉलोनाइजर अपनी कार में आया और सीधे कार बिल्डिंग इंस्पेक्टर की कार के पीछे तीन बार ठोक दी।

इसके बाद कॉलोनाइजर अपनी कार से बाहर निकला और दूसरी कार में बैठी महिला बिल्डिंग इंस्पेक्टर कशिश गर्ग को कपड़ों से खींच कर बाहर निकाला और खूब गाली गलौज किया। इससे भी कॉलोनाइजर का दिल नहीं भरा तथा उसने बिल्डिंग इंसेक्टर के मुंह पर थप्पड़ों की बौछार कर दी।
मौके पर खड़ी नगर निगम की टीम बीच बचाव करने की बजाय तमाशा देखती रही तथा महिला इंस्पेक्टर सबके सामने एक कॉलोनाइजर से सरेआम पिटती रही।

महिला बिल्डिंग इंसेक्टर कशिश गर्ग द्वारा इस मामले की शिकायत संबंधित पुलिस स्टेशन कर दी गई जिसके बाद पुलिस ने उक्त कॉलोनाइजर गुरनाम सिंह पुत्र राजिंदर सिंह 250 H,रणइंदर सिंह नगर, लुधियाना के खिलाफ IPC की धारा 307,186,353,354 बी,427,506 एव 149 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
देर शाम पुलिस ने कशिश का मेडिकल करवाया और उसके बाद गुरनाम के खिलाफ जान से मारने की कोशिश, छेड़छाड़ व सरकारी कामकाज में बाधा पहुंचाना व सरकारी कर्मियों के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज कर लिया।




