You are currently viewing सनी देओल BJP में हुए शामिल, गुरदासपुर से लड़ सकते लोकसभा चुनाव
after-dharmendra-hema-malini-sunny-deol-included-in-bjp

सनी देओल BJP में हुए शामिल, गुरदासपुर से लड़ सकते लोकसभा चुनाव

नई दिल्ली: बॉलीवुड के पर्दे पर धमाल मचाने के बाद अब अभिनेता सनी देओल सियासी पिच पर अपनी किस्मत आजमाने को तैयार हैं। भाजपा के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में सनी देओल आज भाजपा में शामिल हो गए। इस दौरान भाजपा मुख्यालय में रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल समेत कई नेता मौजूद थे। पीयूष गोयल ने सनी देओल को भाजपा की सदस्यता दिलाई। बताया जा रहा है कि पंजाब की गुरदासपुर सीट से वह लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। बता दें कि दो दिन पहले ही बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह और सनी देओल के बीच में मुलाकात हुई थी, जिसके बाद जोर पकड़ लिया था कि सनी देओल बीजेपी में शामिल होने वाले हैं।

इस दौरान सनी देओल ने कहा कि जिस तरह से मेरे पापा इस परिवार के साथ जुड़े थे, आज मैं मोदी जी के साथ जुड़ रहा हूं. आज मोदी जी ने जिस तरह से पाचं सालों में काम किया है, इसलिए मैं चाहता हूं कि अगले पांच साल तक मोदी जी ही पीएम रहें. क्योंकि हम विकास चाहते हैं. मैं इस परिवार की सेवा करूंगा।

सूत्रों अनुसार अमित शाह बॉलीवुड एक्टर सनी देओल को पंजाब से चुनाव लड़ाना चाहते हैं और वे इस बात के लिए उन्हें किसी भी तरह राजी करवाना चाहते हैं। बीजेपी की ओर से सनी देओल को गुरदासपुर सीट से उतारा जा सकता है, हालांकि कुछ समय पहले खबर आई थी कि धर्मेंद्र को सनी देओल का राजनीति में आना पसंद नहीं है।
बता दें कि हेमा मालिनी भी बीजेपी की नेता हैं और वह मथुरा से एक बार फिर चुनाव लड़ रही हैं. पापा धर्मेंद्र 2004 में बीजेपी की टिकट पर बीकानेर से लोकसभा चुनाव लड़े थे और उन्होंने जीत भी हासिल की थी. लेकिन बाद में उनका राजनीति से मोहभंग हो गया. वैसे भी धर्मेंद्र का अधिकतर समय फिल्मों की शूटिंग और अपने फार्महाउस में ही निकलता था।

सनी के गुरदासपुर से चुनाव लड़ने की चर्चाः बता दें कि साल 2014 में गुरदासपुर से बीजेपी के टिकट पर विनोद खन्ना चुनाव जीते थे. विनोद खन्ना का साल 2017 में निधन हो गया था. इसके बाद उपचुनाव में कांग्रेस के सुनील जाखड़ चुनाव जीत गए थे।